छतरपुर विधानसभा: पुष्पा देवी ने भव्य रोड शो के साथ भरा नामांकन

छतरपुर विधानसभा: पुष्पा देवी ने भव्य रोड शो के साथ भरा नामांकन

छतरपुर/ निरंजन सिन्हा छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा की निवर्तमान विधायक पुष्पा देवी ने गुरुवार को अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद मनोज कुमार के साथ एक भव्य रोड शो किया, जो छतरपुर के नागाबाबा स्थान से अनुमंडलीय कार्यालय तक निकाला गया। रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने पूरे रास्ते "पुष्पा देवी जिंदाबाद," "मनोज कुमार जिंदाबाद," और "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" के नारे लगाए। समर्थकों का उत्साह इस बात का संकेत था कि वे इस बार भी बड़े मतों के अंतर से पुष्पा देवी को जीत दिलाने के लिए आश्वस्त हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुष्पा देवी ने अपने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल को जनता और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि छतरपुर की जनता उनके प्रयासों को समझेगी और एक बार फिर उन्हें विधानसभा भेजेगी। इस बार उनका प्रमुख लक्ष्य छतरपुर को जिला बनाने की लड़ाई लड़ना है।

 

Views: 7
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND