रांची में नवनिर्मित मंत्री आवास का निरीक्षण: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए सख्त निर्देश

रांची में नवनिर्मित मंत्री आवास का निरीक्षण: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए सख्त निर्देश

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के स्मार्ट सिटी क्षेत्र में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बनाए गए नवनिर्मित आवासीय परिसर का 9 दिसंबर को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासीय परिसर में उपलब्ध सभी सुविधाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को विभिन्न कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक हर हाल में पूर्ण हो जाएं, ताकि मंत्रियों को समय पर आवास आवंटित किया जा सके। उन्होंने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट, पुलिस बैरेक और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और इसे सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, बच्चों के लिए खेलने की जगह और झूलों की व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया।

स्मार्ट सिटी की योजनाओं में गुणवत्ता पर जोर

मुख्यमंत्री ने परियोजना में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि नवनिर्मित आवासीय परिसर राज्य के विकास और जनप्रतिनिधियों के कार्यों में सहायक साबित हो।

वरिष्ठ अधिकारी और विधायक की उपस्थिति

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार और जीएम राकेश नंदकुलियार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस परियोजना को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत राज्य के शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को राज्य के विकास का एक आदर्श उदाहरण बनाने का निर्देश दिया।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts