दिल्ली में राहुल और खरगे से मिले सीएम हेमंत सोरेन ,सीट शेयरिंग पर चर्चा

विजयादशमी को रांची लौट सकते हैं मुख्यमंत्री

दिल्ली में राहुल और खरगे से मिले सीएम हेमंत सोरेन ,सीट शेयरिंग पर चर्चा

रांची। दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर प्रारंभिक बातचीत की गई। यह बातचीत आगे और विस्तृत होने की संभावना है, जहाँ मुख्यमंत्री कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 12 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन दिल्ली से वापस लौट सकते हैं।

कैबिनेट की अहम बैठक 14 अक्टूबर को संभावित

इस बीच, झारखंड सरकार ने 14 अक्टूबर को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, जो आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले अंतिम हो सकती है। इस बैठक का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि आमतौर पर कैबिनेट की बैठकें शाम चार बजे आयोजित होती हैं। माना जा रहा है कि इसी दिन चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी की जा सकती है। बीते 8 अक्टूबर को राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल 81 फैसले लिए थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकार चुनाव से पहले अपने शेष महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की दिशा में अग्रसर है। अब 14 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक को विधानसभा चुनावों के दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार द्वारा कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts