बोकारो स्टील प्लांट के डीजीएम की सड़क दुर्घटना में मौत

बोकारो स्टील प्लांट के डीजीएम की सड़क दुर्घटना में मौत

बोकारो।  बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के डीजीएम मुनेंद्र कुमार की शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके, जबकि उनके बेटे ने किसी तरह खुद को बचा लिया। यह हादसा पश्चिम बंगाल के चास इलाके के पास हुआ। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही उनके घर और प्लांट में शोक की लहर दौड़ गई, जहां पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार रात तकरीबन 10 बजे तक बोकारो सेक्टर-04 के पूजा पंडाल में अपने परिवार के साथ थे। वहां से लौटते समय उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को घर छोड़ा और फिर बेटे के साथ चास की ओर दुर्गा पूजा पंडाल घूमने निकल पड़े। लेकिन रात करीब 12 बजे उनकी कार चास रोड पर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद बेटे ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन मुनेंद्र कुमार बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की खबर सुनते ही उनके घर में मातम छा गया।

सहकर्मियों में शोक की लहर

डीजीएम मुनेंद्र कुमार की मृत्यु पर बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बोसा के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा, "हमारे सहकर्मी मुनेंद्र कुमार के असामयिक निधन की खबर सुनकर हम सभी स्तब्ध हैं। यह हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है। बोसा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।" महासचिव अजय पांडेय ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, "हमने एक अच्छे इंसान और दयालु मित्र को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts