धनबाद: इलाज में लापरवाही का आरोप, आयकर विभाग के कर्मचारी की मौत पर हंगामा
धनबाद। के बाबुडीह निवासी 50 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह की एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) में मौत हो गई। वे आयकर विभाग में कार्यरत थे। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब दिनेश कुमार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, तब वहां कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे सही समय पर उपचार नहीं मिल पाया और उनकी जान चली गई।परिजनों के अनुसार, दिनेश कुमार सिंह को शाम में अचानक तबीयत खराब हुई और उनका ब्लड प्रेशर गिरने लगा। स्थिति बिगड़ते देख उन्हें आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में समुचित इलाज नहीं मिल पाया।
परिजनों ने किया हंगामा
मृतक के भाई अवधेश महतो समेत परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैथलैब में कोई वरिष्ठ डॉक्टर नहीं था, जिसके कारण मरीज का समय पर इलाज नहीं हो सका। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया।अस्पताल में बवाल की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों की मांग है कि इस मामले की गहराई से जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
About The Author
