हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक कल 21, अहम फैसलों की उम्मीद
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी सूचना
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कल मंगलवार, 21 जनवरी 2025 को कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। यह महत्वपूर्ण बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में अपराह्न 4:00 बजे से होगी। सरकार के कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विकास परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। यह बैठक झारखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। झारखंड के लोगों को इस बैठक से बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसके जरिए सरकार राज्य में प्रगति और विकास के लिए नए कदम उठा सकती है। बैठक में लिए गए निर्णय आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक दिशा को तय कर सकते हैं।
About The Author
