हेमंत सोरेन की बड़ी उपलब्धि, देश के 100 प्रभावशाली लोगों में 40वें स्थान पर पहुंचे
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश के प्रतिष्ठित अखबार इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में उन्होंने 40वां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले वे इस सूची में 93वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने लंबी छलांग लगाई है।
मोदी शीर्ष पर, सोरेन ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा
इस पावर लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला स्थान मिला है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह दूसरे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत चौथे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांचवें स्थान पर काबिज हैं। हेमंत सोरेन ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, वह अभी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पीछे हैं।
खेल और फिल्मी दुनिया के सितारे भी शामिल
इस सूची में खेल और फिल्म जगत की कई हस्तियों को भी जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा स्पोर्ट्स कैटेगरी में सबसे ऊपर हैं और उन्हें 48वां स्थान मिला है। वहीं, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय को सबसे प्रभावशाली अभिनेता माना गया है। हेमंत सोरेन की यह उपलब्धि झारखंड की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है। आने वाले समय में यह उनकी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का संकेत हो सकता है।
About The Author
