झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान, 9 बजे तक 13% वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान, 9 बजे तक 13% वोटिंग

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में 9 बजे तक 13.04% मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा वोटिंग सिमडेगा में 15% और सबसे कम पूर्वी सिंहभूम में 11.25% दर्ज की गई है।

लातेहार में CRPF जवान घायल

लातेहार जिले के छिपादोहर में तैनात CRPF जवान संतोष कुमार यादव को ड्यूटी के दौरान गोली लगने की खबर है। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रैफर किया गया। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

महत्वपूर्ण उम्मीदवार मैदान में

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी शामिल हैं। राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर आज और शेष 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

2019 में इन सीटों पर जीत का इतिहास

2019 के चुनाव में इन 43 सीटों में से UPA (अब INDIA गठबंधन) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि NDA को 14 सीटें मिली थीं। दूसरे चरण की 38 सीटों में 22 UPA और 14 NDA के पास गई थीं।

पहले चरण की सीटों की जानकारी

इस चरण में 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 43 महिला प्रत्याशी हैं। कोल्हान क्षेत्र की 14, दक्षिणी छोटानागपुर की 13, पलामू की 9 और उत्तरी छोटानागपुर की 7 सीटें इस चरण में शामिल हैं। इन 43 सीटों में 20 आदिवासी आरक्षित सीटें और 6 अनुसूचित जाति आरक्षित सीटें भी हैं।

महिला वोटरों का बढ़-चढ़कर हिस्सा

इस चरण में 1.37 करोड़ वोटर शामिल हो रहे हैं, जिनमें महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। झारखंड के इस चुनावी महायज्ञ में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं का उत्साह देखा जा रहा है।

Views: 7
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts