औरंगाबाद में वृद्ध से ठगी, पड़ोसी पर आरोप लगा की पिटाई
औरंगाबाद। औरंगाबाद में शक के आधार पर कुछ मनचलों ने एक परिवार की जमकर पिटाई कर दी। दाउदनगर थाना क्षेत्र के नील कोठी निवासी राम सेवक राम के पुत्र रामलाल राम, आशा देवी एवं राधिका देवी को कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। लेकिन हालत चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया जहां सभी इलाजरत हैं।
यह है पूरा मामला
रामलाल राम ने बताया कि बगल के सिपाही राम ने शक के आधार पर इस घटना को मारपीट की अंजाम दी है। उन्होंने बताया कि सिपाही राम बुधवार को दाउदनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 हजार रुपये की निकासी करने गए और पैसे की निकासी करने के बाद थोड़ी देर बैंक के पास ही बैठे रहे। उसी दौरान वहां पर एक अंजान व्यक्ति आता है और सिपाही राम को बोलता है कि दादा यह मेरा दो लाख रुपये का बंडल रखो और बीस हजार मुझे दे दो और यह दो लाख रुपये का बंडल आप घर जाकर के गिनना क्योंकि पैसा ज्यादा होने के कारण अगर गिनते हुए कोई देख लेगा तो रास्ते में आपसे छीन सकता है।
इतना कहने के बाद उस अंजान व्यक्ति के झांसे में आकर सिपाही राम दो लाख रुपये वाले बंडल को पैसा समझकर उसे बीस हजार देकर घर चले आए। लेकिन जब घर आकर बंडल खोला तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि उसमें पैसे की जगह सिर्फ पेपर की बंडल दिखाई दिया। सिपाही राम के ठगी का शिकार होने पर उनके परिजन काफी आक्रोशित हो गए और शनिवार की देर शाम रामसेवक राम के पूरे परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। इस कांड में शामिल होने का आरोप रामलाल एवं उनके परिजन पर लगाते हुए महिला के साथ साथ उनकी जमकर पिटाई कर दी।
About The Author
