कांग्रेस में रहते निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव
पूर्णिया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन है। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर में प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इन पांचों में से सबसे हॉट सीट पूर्णिया के नामांकन के लिए पप्पू यादव घर से निकल चुके हैं। नामांकन के लिए निकलने से पहले उन्होंने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। नामांकन से पहले पप्पू यादव ने कहा, "आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय का है क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है और मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मैं I.N.D.I.A. गठबंधन की मजबूती के लिए काम करूंगा। कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्थापित हो, इस देश की युवाओं की, देश के अर्थव्यवस्था की बात होनी चाहिए।" नामांकन से पहले पप्पू यादव टाउन हॉल जाएंगे। जहां आमंत्रण पर नामांकन में आए लोगों का आशीर्वाद लेंगे। इन सब के बाद वे टाउन हॉल से समाहरणालय नॉमिनेशन के लिए निकलेंगे। समर्थकों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वे नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचेंगे। नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर्थकों के हुजूम के साथ पप्पू यादव वापस टाउन हॉल पहुंचेंगे। जहां नॉमिनेशन में पहुंचे समर्थकों के बीच संबोधन के साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
About The Author
