काराकाट से पवन सिंह की मां ने नामांकन लिया वापस

काराकाट से पवन सिंह की मां ने नामांकन लिया वापस

सासाराम (रोहतास)। काराकाट संसदीय क्षेत्र के नामांकन वापसी के अंतिम दिन पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब 13 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी की समय सीमा खत्म हो जाने के बाद डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार शाम आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि नाम वापस लेने वाली उम्मदीवार प्रतिमा देवी भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह की मां हैं। अब प्रतिमा देवी के नाम वापसी के बाद यह साफ हो गया है कि पवन सिंह चुनाव मैदान में डटे रहेंगे। अब निर्दलीय पवन सिंह की चर्चा पूरे क्षेत्र में हैं।

13 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

 एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजा राम सिंह

निर्दलीय पनव सिंह

बसपा के धीरज कुमार सिंह

राष्ट्र सेवा दल के प्रत्याशी प्रदीप जोशी

एआईएमआईएम की प्रत्याशी प्रियंका प्रसाद

निर्दलीय प्रयाग पासवान

निर्दलीय इ्ंद्र राज रौशन

निर्दलीय अवधेश पासवान

निर्दलीय विकास विनायक

निर्दलीय राजेश्वर पासवान

निर्दलीय अजित कुमार सिंह 

राजा राम सिंह निर्दलीय शामिल हैं।

इनका नामांकन हुआ रद्द

निर्दलीय किरण प्रभाकर

निर्दलीय सनोज कुमार चंद्रवंशी

निर्दलीय जनक दास सोना

निर्दलीय भीम राम

निर्दलीय अजय कुमार पाण्डेय

निर्दलीय प्रिंस कुमार सिंह

निर्दलीय श​शिकांत गुप्ता

निर्दलीय संतोष कुमार

निर्दलीय विनोद प्रसाद चौधरी

 निर्दलीय संजय प्रसाद

निर्दलीय उपेंद्र शर्मा शामिल हैं।

 

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts