झारखंड में राजनीतिक हलचल: हेमंत सोरेन को जमानत मिलते ही शिबू सोरेन के आवास पर बढ़ी गतिविधि, दिशोम गुरु की दिल्ली यात्रा रद्द

झारखंड में राजनीतिक हलचल: हेमंत सोरेन को जमानत मिलते ही शिबू सोरेन के आवास पर बढ़ी गतिविधि, दिशोम गुरु की दिल्ली यात्रा रद्द

राँची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके छोटे भाई, झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन ने दिशोम गुरु से मुलाकात की। इसके बाद हेमंत सोरेन को बेल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने जताई प्रसन्नता।

शिबू सोरेन ने अपनी दिल्ली यात्रा रद्द की

इस बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद उनके भाई शिबू सोरेन ने अपनी दिल्ली यात्रा को रद्द कर दिया है। उन्हें आज ही दिल्ली जाना था।

बसंत सोरेन से मिलकर लौटे सुप्रियो भट्टाचार्य

शिबू सोरेन से मिलने के बाद बसंत सोरेन ने कहा कि भगवान के घर देर है अंधेरे नहीं। वे और उनकी पार्टी झामुमो हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा चुनाव में लड़ाई लड़ेंगे।

विनोद पांडेय ने कोर्ट जाकर भरा हेमंत सोरेन का बेल बांड

पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय झामुमो के कई अन्य नेताओं के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और हेमंत सोरेन की रिहाई से पहले बेल बांड भरा. जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें लाने के लिए स्वयं होटवार जेल जाएंगीं. 13 जून को जब हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अंतिम बहस हुई थी, उस दिन भी कल्पना सोरेन कोर्ट रूम में मौजूद थीं।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts