एक भाई को बचाने में तीन और डूबे, गंगा में डूबने से चार भाइयों की मौत
पटना में गंगा में नहाने के दौरान हादसा
पटना। पटना के बाढ़ इलाके में गंगा में डूबने से चार भाइयों की मौत हो गई। सभी नहाने के लिए गए थे। हादसा बाढ़ के सहनौरा गांव के पास रविवार देर शाम हुआ। नहाने के दौरान दाे सगे भाई, उसके एक चचेरे भाई और एक ममरे भाई की माैत हाे गई। मृतकों में 11 साल का सिंह, आदित्य का 10 साल का सहोदर भाई अनुज सिंह, आदित्य का 16 साल का चचेरा भाई सुदर्शन और इन तीनों का ममेरा भाई 20 साल का रवि कुमार है। पूरा मामला एनटीपीसी थाना इलाके का है। दरअसल, चार भाई रवि, आदित्य, अनुज और सुदर्शन गंगा नदी में नहाने गए थे। इसी बीच रवि का पांव गहरे पानी में चला गया। जहां पर रवि चला गया, वहां पर ज्यादा गड्ढा था। इसका अंदाजा उसे नहीं लगा। रवि डूबने लगा। उसे बचाने में आदित्य, अनुज और सुदर्शन भी उसके पास चले गए। थाेड़ी देर के बाद चाराें गंगा में समा गए। रविवार की शाम काे हुई इस दर्दनाक घटना के बाद गांव से लेकर अस्पताल तक कोहराम मच गया। एनटीपीसी थानेदार ने बताया कि चाराें की माैत हाे गई। शव काे पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों काे दे दिया गया।
About The Author
