चाचा-भतीजे ने एक दूसरे का सिर फोड़ा
By Saket Kumar
On
औरंगाबाद। सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शनिवार को ओरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में जयप्रकाश पासवान, अनिता देवी व अभिषेक कुमार शामिल है। कहा जाता है कि रास्ते के विवाद को लेकर अभिषेक कुमार ने अपने चाचा जयप्रकाश पासवान और चाची अनिता देवी को गालियां देते हुए लोहे के रामी से प्रहार करके सिर फाड़ दिया। इससे वे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल चाचा-चाची पर आरोप लगाते हुए अभिषेक कुमार ने कहा है कि इनलोगों ने जमीन नहीं छोड़ा है। हमसे जबरदस्ती रास्ते की मांग करते हैं। मेरी मां बैजंती देवी को दांत काट दिया गया। चाची अनिता देवी ने मेरे छोटे भाई को मारकर सिर फोड़ दिया है। ग्रामीणों ने सभी जख्मी लोगों को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज हो रहा है।
Views: 0
Tags:
About The Author
