सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

दाउदनगर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी के पास सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे हैं। यह घटना एनएच 12० के दाउदनगर-गोह गया रोड पर औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी के पास की है। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी शिवपूजन सिह के 35 वर्षीय पुत्र फुलेंद्र कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि साइकिल सवार युवक फुलेंद्र कुमार मजदूर था और अपने गांव से साइकिल से दाउदनगर-गया रोड होते हुए भखरुआं मोड़ पर मजदूरी के लिए जा रहा था। वह जैसे ही सैनिक कॉलोनी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का लगने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। धक्का मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर बिगाऊ राम दल बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवीकोपार्जन करता था।

cycle sawar ki mot

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433