औरंगाबाद: जिला पदाधिकारी ने गीता देवी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि सौंपी

औरंगाबाद: जिला पदाधिकारी ने गीता देवी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि सौंपी

औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार को श्रीमती गीता देवी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की। यह सहायता राशि उनके पति स्वर्गीय मुरलीधर सिंह की मृत्यु के उपरांत लंबित थी, जिसे जिला प्रशासन के प्रयासों से स्वीकृत कराया गया।

कर्तव्यपालन के दौरान हुई थी मृत्यु

स्वर्गीय मुरलीधर सिंह 2011 पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान उनका निधन हो गया था। नियमानुसार उनके आश्रितों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी जानी थी, लेकिन यह राशि वर्षों से लंबित थी।

जिला प्रशासन की पहल से मिली सहायता

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के प्रयासों से निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना द्वारा राशि आवंटित की गई। इसके बाद, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सहायता राशि चेक के माध्यम से गीता देवी को प्रदान की।

Views: 4
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND