औरंगाबाद: पुलिस अधीक्षक ने कई थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
औरंगाबाद। बुधवार की रात औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक ने जिले के कई थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फेसर, खुदवां, गोह, उपहारा, हुसपुरा, ओबरा, जम्होर एवं मुफस्सिल थाना का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
थाना अभिलेखों की जांच और समीक्षा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेख, थाना दैनिकी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सर्तकता बरतने और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक थाना प्रभारी को अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहने की हिदायत दी। उन्होंने यह भी कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुलिस अधीक्षक का यह औचक निरीक्षण जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
About The Author
