देव में ऐतिहासिक शिव बारात, अघोरियों ने भस्म की होली खेलकर किया शिवमय माहौल

देव में ऐतिहासिक शिव बारात, अघोरियों ने भस्म की होली खेलकर किया शिवमय माहौल

औरंगाबाद (देव)। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देव संस्कृति परिषद द्वारा पहली बार प्राचीन बुढ़वा महादेव स्थान से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। पारंपरिक ढोल-बाजे के साथ निकली इस बारात में वृंदावन झांकी के अघोरी, भूत-प्रेत और नंदी बैल आकर्षण का केंद्र रहे। यह बारात मुख्य बाजार, सूर्य मंदिर, शिवालय मोड़ होते हुए ऐतिहासिक रानी तालाब शिवशक्ति पीठ मंदिर पहुंची। वहां से दीवानबाग, गोदाम होते हुए सूर्यकुंड पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया।

अघोरियों ने दिखाए अद्भुत करतब, खेली भस्म की होली

बारात में शामिल वृंदावन झांकी के अघोरियों ने शिव तांडव करते हुए "बम-बम भोले" के उद्घोष के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिवालय मोड़ पर अघोरियों और भूत-प्रेतों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए और भस्म की होली खेली। आग के गोले निकालते हुए श्रद्धालुओं को शिवमय माहौल का अनुभव कराया। इस अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु झूम उठे।

श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, प्रसाद और शरबत वितरण

रानी तालाब मंदिर के सदस्यों द्वारा बारात का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के बीच मिठाइयाँ और शरबत का वितरण हुआ। दीवानबाग में भी अघोरियों का भव्य स्वागत किया गया।

आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले लोग

इस सफल आयोजन में देव संस्कृति परिषद के अध्यक्ष भूपेश कुमार, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजदेव भगत, मेघराज कुमार, रमेश पाल, बिनोद चौधरी, शिवपुजन सिंह, सुनील प्रताप, महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, उपेंद्र यादव, राकेश चौरसिया, सनोज सत्यार्थी, निखिल वर्धन, राकेश सिंह, रामधारी सिंह आदि ने विशेष भूमिका निभाई। शिवालय में बारातियों के स्वागत में पवन बाबा, उपेंद्र मेहता, राकेश सिंह का योगदान सराहनीय रहा। जन सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सविता देवी, ब्रिजा सहित अन्य श्रद्धालुओं को मंच से सम्मानित किया गया।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND