बिहटा में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, 200 मीटर लंबी लाइन में घंटों इंतजार

बिहटा में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, 200 मीटर लंबी लाइन में घंटों इंतजार

बिहटा, पटना। बिहटा प्रखंड में शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर ग्राहकों में अचानक घबराहट का माहौल देखने को मिला। भारत गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि एजेंसी के बाहर करीब 200 मीटर लंबी लाइन लग गई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने इलाके में गैस की किसी प्रकार की कमी से साफ इनकार किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई ग्राहक सुबह करीब 6 बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन में लग जाते हैं।

जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, भीड़ और बढ़ती जाती है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर तैनात है। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी धनेशर साह ने बताया कि बिहटा में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान देने और घबराहट में भीड़ लगाने की अपील की। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी ग्राहकों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। 

एजेंसी के कर्मचारी गोविंद कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दिखाना अनिवार्य है। ओटीपी सत्यापन के बाद ही ग्राहकों को सिलेंडर दिया जा रहा है। एजेंसी के कर्मचारी लगातार गैस सिलेंडर का वितरण कर रहे हैं, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन और एजेंसी के कर्मचारी मिलकर व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND