पटना: रंगदारी नहीं देने पर एंबुलेंस चालक की हत्या

पटना: रंगदारी नहीं देने पर एंबुलेंस चालक की हत्या

पटना। राजधानी पटना के पीएमसीएच गेट पर रंगदारी नहीं देने के कारण एंबुलेंस चालक विनय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर रात की है, जब विनय अपनी एंबुलेंस में बैठा था। अपराधियों ने उसे खींचकर बाहर निकाला, पिटाई की और फिर सीने में गोली मार दी। विनय की मौके पर ही मौत हो गई।

रंगदारी के लिए दबाव और धमकी

मृतक विनय कुमार झारखंड का रहने वाला था। मौके पर मौजूद अन्य एंबुलेंस चालकों ने बताया कि यहां एंबुलेंस चलाने के लिए दलालों को रुपए देने पड़ते हैं। कई दिनों से दलाल विनय से पैसे की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

हत्या के बाद फरार हुए अपराधी

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे रंगदारी और दलाली का मामला है।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि यह हत्या रंगदारी की वजह से हुई है। अपराधियों ने विनय को एंबुलेंस से बाहर निकालकर मारपीट की और फिर गोली मारी। घटना के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीरबहोर थानाध्यक्ष मोहम्मद हलीम का कहना है कि घटना के पीछे बुकिंग को लेकर चालकों के बीच विवाद हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND