हर्षोल्लास के साथ मना हम पार्टी का छठा स्थापना दिवस
चलाया जाएगा सदस्यता अभियान, जोड़े जायेंगें 50 हजार सदस्य
औरंगाबाद। शनिवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का छठा स्थापना दिवस शहर के कर्मा रोड स्थित होटल झरी पैलेस में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह औरंगाबाद संगठन प्रभारी कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं केक काटकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन छात्र हम के जिला अध्यक्ष भीम प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर संगठन प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर एवं बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और 50 हजार से ज्यादा सदस्यों को जोड़कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होनें आगे कहा कि हम के संस्थापक और सूबे के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गरीबों, वंचितों और महादलितों की आवाज है हम। पार्टी की मजबूती के लिए हम लगातार अभियान चला रहे हैं और लोगों को जोड़ रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सक्रिय मोड में काम कर रहे हैं।
उपस्थित लोगों में हम पार्टी के वरीय नेता रंजय कुमार सिंह, कुटुंबा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सरवन भुइंया, मदनपुर प्रमुख कुंदन कुमार सिंह, आमस प्रमुख गोरेलाल कुमार सिंह, पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, किसान सेल के जिला अध्यक्ष पप्पू शर्मा, छात्र हम के जिला अध्यक्ष भीम प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष गुलाम सरवर, महिला सेल की जिला अध्यक्ष शबनम सुल्ताना, अंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद राम, सूरज कुमार राय, राहुल कुमार, प्रेम भुइंया, बिरजू भुइंया, विजेंद्र कुमार, छोटू कुमार, रंजीत कुमार इत्यादि शामिल हुए।
About The Author
