मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए मांगे वोट
By Saket Kumar
On
सासाराम। काराकाट संसदीय क्षेत्र के नोखा में शुक्रवार को सीएम नीतीश ने चुनावी सभा को संबोधित किया। लोगों से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने की अपील की। वोटर्स को जंगल राज की याद दिलाई और अपना काम गिनाया। लालू यादव के परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2006 से 2220 के बीच आठ लाख लोगों को नौकरी दी है। अगले साल हम लोगों का चुनाव है, उसके पहले सारी खाली पद भरेंगे। मौके पर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार का आभार जताया। मंत्री विजय चौधरी, नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया ने भी संबोधित किया।
Views: 2
Tags:
About The Author
