मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेदांता अस्पताल में भर्ती: हाथ में दर्द की शिकायत के बाद चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेदांता अस्पताल में भर्ती: हाथ में दर्द की शिकायत के बाद चल रहा इलाज

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शनिवार सुबह अचानक हाथ में तेज दर्द की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीतीश कुमार जब सुबह सो कर उठे तो उन्होंने अपने हाथ में असहनीय दर्द महसूस किया, जिसके बाद तत्काल उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया। मेदांता अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दर्द का कारण शायद मांसपेशियों में खिंचाव या किसी नस की समस्या हो सकती है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार का स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस दर्द का सही कारण जानने के लिए और कुछ जांचें की जा सकती हैं। 

ताजा जानकारी के लिए बने रहें।

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts