प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में की पूजा, कैंसर अस्पताल की रखी नींव
छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान बालाजी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की और प्रदेशवासियों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
200 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर अस्पताल
पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम मेडिकल और साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर का शिलान्यास किया। 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह अस्पताल विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज प्रदान करेगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
बागेश्वर धाम में बनने वाले इस कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण होंगे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज करेगी। यह संस्थान राज्य और देशभर के कैंसर रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र साबित होगा।
हर जिले में खुलेगा कैंसर डे केयर सेंटर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार कैंसर मरीजों के इलाज को सुलभ और किफायती बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा,
"इस साल के बजट में कैंसर से लड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। कैंसर की दवाओं को और सस्ता किया जाएगा और अगले तीन साल में देश के हर जिले में कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे।
About The Author
