औरंगाबाद अरथुआ मध्य विद्यालय हिंदी के मध्याह्न भोजन में मिला छिपकिली, बच्चे हुए बीमार अस्पताल भेजे गए
100 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत
औरंगाबाद। औरंगाबाद में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने पर 100 से अधिक विद्यार्थी बीमार पड़ गए। घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय हिंदी की है जहां एमडीएम का खाना खाने के बाद अचानक कई बच्चे बीमार पड़ने लगे। जिससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। बच्चों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की बात सामने आयी है। बीमार बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। राजकीय मध्य विद्यालय अरथुआ हिंदी में मिड डे मील का खाना खाते ही सौ से ऊपर की संख्या में विद्यार्थी बीमार पड़ गए। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस व प्रशासन की टीम एक्टिव हो गयी। रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी, कासमा पुलिस एवं रफीगंज पुलिस द्वारा इलाज के लिए बीमार बच्चों को कासमा एवं रफीगंज के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चों का उपचार शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया कि एमडीएम द्वारा जो खाना आता है उसमें छिपकली पाया गया है, जिसके कारण सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। बता दें कि जैसे ही सभी बच्चों को अस्पताल लाया गया, वैसे ही अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति रही।
About The Author
