नवादा में मुखिया की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में हड़कंप

नवादा में मुखिया की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में हड़कंप

नवादा। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने बुधौली पंचायत के मुखिया पप्पु मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधौली पंचायत के मुखिया पप्पु मांझी किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में बुधौली इंटर विद्यालय के पास गए थे। वहीं पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक उन पर गोली चला दी। पप्पु मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और विभिन्न एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts