बिहार के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
आंधी-पानी से सावधान रहने की चेतावनी
पटना। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण अगले 24 घंटे में पूर्णिया के रास्ते प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान लोगों को आंधी-पानी से विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आंधी के साथ बिजली कड़क सकती है। कई इलाके में वज्रपात हो सकता है। आंधी-पानी एवं वज्रपात के दौरान लोगों को खुले में रहना नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की जरूरत है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाके में शुक्रवार से बारिश शुरू हो जाएगी। इस दबाव से मानसून को भी आगे बढऩे में काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में मानसून की बारिश हो रही है। अगले चौबीस घंटे में उसे तेजी से आगे बढऩे की उम्मीद की जा रही है।
उत्तरी बिहार के कई जिलों में तेज बारिश हुई रिकार्ड
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार या शनिवार को कभी भी राज्य में प्रवेश कर सकता है। गुरुवार को भी उत्तरी बिहार के कई जिलों में तेज बारिश रिकार्ड की गई। गुरुवार को मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, रोहतास, बक्सर, कैमूर, नवादा, बांका, गया, औरंगाबाद, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, सिवान, भोजपुर, जहानाबाद एवं अरवल में बारिश रिकार्ड की गई।
प्रथम चरण में प्रदेश में होगी अच्छी बारिश
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मानसून के प्रवेश करते ही अ'छी बारिश शुरू हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आने के कारण राज्य में प्रथम चरण यानी मध्य जून के दौरान प्रदेश में कभी पर भारी तो कहीं पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी। सामान्यत: राज्य में मानसून के दौरान प्रदेश में 1000 मिलीमीटर बारिश होती है।
About The Author
