औरंगाबाद में बटाने नदी में हादसा: बाइक समेत परिवार के 5 लोग नदी में बहे, मां-बेटे अब भी लापता

औरंगाबाद में बटाने नदी में हादसा: बाइक समेत परिवार के 5 लोग नदी में बहे, मां-बेटे अब भी लापता

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ जब एक परिवार के पांच लोग बटाने नदी में बाइक समेत बह गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पूरा परिवार महुआ धाम जा रहा था। रास्ते में नदी के पास बने एक वैकल्पिक मार्ग से गुजरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें शीला देवी (45), संतोष पाल और उनका 2 साल का बेटा सत्यम कुमार शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज कुटुंबा के रेफरल अस्पताल में चल रहा है।लेकिन इस हादसे में संतोष पाल की पत्नी प्रियंका देवी और उनका एक साल का बेटा अभ्यम कुमार अब भी लापता हैं। प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।

घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही अंबा अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार और अंबा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और खोजबीन का कार्य तेज कर दिया गया है।

ग्रामीणों में शोक की लहर

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार पाल ने बताया कि यह परिवार एक ही बाइक पर सवार था और महुआ धाम की ओर जा रहा था, जब यह दुखद घटना हुई। ग्रामीणों की तत्परता से तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन अब भी लापता मां-बेटे की खोजबीन जारी है।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही नदी के आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हो सकें। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुल और वैकल्पिक मार्ग की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जहां हादसा हुआ। लापता मां-बेटे की खोजबीन जारी है, और प्रशासन का कहना है कि उन्हें जल्द ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Views: 4
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts