फाइनेंस कंपनी से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट

फाइनेंस कंपनी से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट

मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. अपराधी रोजाना नई और बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मंगलवार का है. मंगलवार की सुबह घोड़ासहन बाजार में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. महज दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटिड के कार्यालय पर धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये लूट लिया और फरार हो गए. हालांकि अपराधियों की सभी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की है. घोड़ासहन बाजार के मठ टोला में पिछले कई सालों से कम्पनी का कार्यालय संचालित होता है, जहां एजेंटो के लोन के वसूली के रुपये जमा होते हैं. मंगलवार की सुबह अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को हथियार का भय दिखाया और तिजोरी में रखे रुपये को लूटकर भाग निकले. थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित कार्यालय में लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने अपने हौसले का परिचय दिया है. बताया जाता है कि अपराधी दो की संख्या में थे और हाथों में अत्याधुनिक हथियार लिये थे. इस मामले में कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह दो आदमी जो नकाब पहने थे ब्रांच में अचानक पहुंचे और हथियार के बल पर 10 लाख 416 रुपये लूटकर भाग निकले. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पड़ताल में लगी है.

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts