ट्रेन से गिर कर युवक की मौत
On
औरंगाबाद (नवीनगर)। नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सोन नगर-गढ़वा रेलखंड के सिमरा रेलवे लाइन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान झारखंड राज्य के पलामू जिले के हैदर नगर थाना क्षेत्र के खड़गड़ा गांव निवासी विनय यादव के 24 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक युवक का 16 मई को तिलक और 21 मई को बरात था। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।
Views: 0
Tags:
About The Author
