औरंगाबाद: पत्नी से झगड़े के बाद सिरफिरे पति ने दो बेटियों का गला रेता

औरंगाबाद: पत्नी से झगड़े के बाद सिरफिरे पति ने दो बेटियों का गला रेता

औरंगाबाद। रविवार रात मदनपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया। 25 वर्षीय छोटू सिंह ने अपनी 7 साल की बेटी अर्पिता और 3 साल की बेटी आराध्या पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी गर्दन रेत दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपी ने हमला कर एसएचओ और एसआई को घायल कर दिया। घटना मदनपुर संघत रोड पर हुई। आरोपी छोटू सिंह का अपनी पत्नी माधुरी कुमारी से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को झगड़े के बाद उसने अपने ससुर को फोन कर बेटी को ले जाने की बात कही। ससुर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन रात में झगड़ा फिर भड़क उठा। पत्नी के बाहर भागने पर छोटू ने घर के बाहर मौजूद दोनों बेटियों को पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से उनकी गर्दन रेत दी। ससुर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। घटना की सूचना पर मदनपुर थाना के एसएचओ राजेश कुमार और एसआई पप्पू पासवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बच्चियों को तत्काल मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए दोनों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बड़ी बेटी अर्पिता के गले पर चार वार किए गए, जिसमें एक वार से गले की नस कट गई। छोटी बेटी आराध्या के गले पर एक वार हुआ। डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों की हालत को गंभीर बताया है।

पुलिस पर हमले 

बच्चियों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर गई। अंधेरे में छिपे छोटू ने अचानक धारदार हथियार से एसएचओ और एसआई पर हमला कर दिया, जिससे दोनों अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने सूझ-बूझ दिखाते हुए छोटू को काबू किया और उसे भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

घटनास्थल से बरामद हथियार

पुलिस ने आरोपी से दो धारदार हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल बच्चियों और पुलिस पर हमले में किया गया था।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND