देवकुंड महोत्सव का भव्य उद्घाटन, देवकुंड धाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
औरंगाबाद। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना और औरंगाबाद जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का उद्घाटन सांसद अभय कुमार सिन्हा और जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर औपचारिक उद्घाटन किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधा और मोमेंटो देकर किया गया। सांसद अभय कुमार सिन्हा ने महोत्सव में आए अतिथियों और छात्रों का अभिनंदन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि देवकुंड धाम को बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाए।
देवकुंड महोत्सव का महत्व
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने देवकुंड महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देगा बल्कि पर्यटन को भी विकसित करने में सहायक होगा।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
महोत्सव में अनुमंडल पदाधिकारी (दाउदनगर) मनोज कुमार, वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील, कला संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, बीडीओ, सीओ (गोह), देवकुंड धाम के महंत, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
