अच्छे अधिकारी ही थाना चलाएंगे : एसपी

अच्छे अधिकारी ही थाना चलाएंगे : एसपी

औरंगाबाद। शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित योजना भवन सभागार में एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारी - बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाली कांडों के बारे में चर्चा की तथा कई अहम निर्देश दिए। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों तथा बैठक में मौजूद वरीय पुलिस अधिकारियों को अपराध में कमी लाने का कड़ा निर्देश दिया। चेतावनी दी की अगर अपराध का ग्राफ बढ़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों से ही थाना चलवाया जाएगा। सभी थाना प्रभारी अभी से ही चेत जाएं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रात्रि गश्ती तेज करने और और कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया। लगभग चार घंटे तक आपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कार्रवाई पर चर्चा हुई। क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानावार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान और गैर जमानती वारंट, नोटिस का तमिला आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ शिष्ट व्यवहार करें। अपने थाना क्षेत्र में बालू उत्खनन व शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाएं। कहां की झारखंड बॉर्डर से सटे होने के कारण तस्कर इस जिले से होकर ही दूसरे जिलों में भी शराब की खेत ले जाते हैं। इसलिए संबंधित थानों के थाना अध्यक्ष बॉर्डर इलाके में गश्ती तेज कर दें। वाहन जांच अभियान चला कर झारखंड की ओर से आने वाली वाहनों की जांच करें। बैठक में सीडीपीओ संजय कुमार पांडेय, ऋषि राज, अमित कुमार, एसपी अभियान समेत वरीय पुलिस पदाधिकारी, जिला अंतर्गत सभी अंचल के अंचल निरीक्षक व सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। थानाध्यक्ष बरतें विशेष चौकसी : क्राइम मीटिंग में एसपी ने कहा कि काराकाट लोक सभा में आगामी एक जून को चुनाव होना है। इसलिए काराकाट लोक सभा क्षेत्र में सभी थानों के थानाध्यक्ष चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरतें। अपने-अपने थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलने शास्त्रों के सत्यापन तथा कई आवश्यक निर्देश दिए गए। अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान तेज करने,हड़दंगियों को चिन्हित कर गुंडा पंजी में उनका नाम शामिल करने का निर्देश दिया गया है।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433