औरंगाबाद: अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान, 444 अपराधी गिरफ्तार

औरंगाबाद: अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान, 444 अपराधी गिरफ्तार

औरंगाबाद। औरंगाबाद पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए 20 से 26 मार्च तक विशेष अभियान चलाया, जिसमें 444 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि इस दौरान पुलिस पर हमला और सांप्रदायिक मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दहेज हत्या और हत्या के मामलों में 8 अभियुक्तों को पकड़ा गया, जबकि हत्या के प्रयास के मामलों में भी 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा, एससी-एसटी और पोक्सो एक्ट के तहत 4-4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

हथियार और वाहन भी जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 94 वारंट का निष्पादन किया और 8 फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार चस्पा किया गया। 10 फरार अपराधियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई। इस विशेष अभियान में 2 देसी कट्टा, 6 राइफल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, पुलिस ने 1 मोबाइल फोन, 4 ट्रैक्टर और 3 मोटरसाइकिल भी जब्त की।

शराब कारोबारियों पर भी शिकंजा

पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 63 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 589 लीटर देसी और 395 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

वाहन चेकिंग में लाखों का जुर्माना

पुलिस ने जिले में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया, जिसमें अनियमित वाहन चालकों से 4.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अमन-चैन कायम रहे।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND