झारखंड विधानसभा चुनाव: सरायकेला में चंपाई सोरेन ने भरा पर्चा

 झारखंड विधानसभा चुनाव: सरायकेला में चंपाई सोरेन ने भरा पर्चा

रांची/सरायकेला। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन काफी हलचल भरा रहा। सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज नामांकन दाखिल किया। चंपाई सोरेन ने नामांकन से पहले अपने माता-पिता और ग्राम देवता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वे झारखंड को नई दिशा देने के लिए तत्पर हैं और उनका लक्ष्य भाजपा को सत्ता में लाना है। सरायकेला सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है क्योंकि चंपाई सोरेन का सामना अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी गणेश महली से हो रहा है, जिन्होंने भाजपा छोड़कर इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का दामन थामा है। 2019 के चुनाव में चंपाई सोरेन ने झामुमो के टिकट पर गणेश महली को मात दी थी, लेकिन इस बार दोनों ने एक-दूसरे की पार्टी में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस सीट पर मुकाबला फिर से जोर पकड़ रहा है, जिससे चुनाव के परिणाम और रोचक हो गए हैं।खरसावां विधानसभा से भी भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने नामांकन भरा। नामांकन के बाद दोनों उम्मीदवारों के लिए जिला मुख्यालय में भाजपा की जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा भी शामिल होंगे।

झामुमो उम्मीदवार गणेश महली का भी नामांकन

झामुमो के उम्मीदवार गणेश महली ने भी सरायकेला विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इसके बाद झामुमो की जनसभा कीता में आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। गणेश महली के समर्थक उन्हें जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे इस सीट पर चुनावी संघर्ष और भी तीव्र होता जा रहा है।चंपाई सोरेन और गणेश महली का राजनीतिक समीकरण पिछले चुनावों की याद दिला रहा है, जब इन दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अब बदलती पार्टियों के साथ इस बार का चुनाव परिणाम देखने लायक होगा।

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts