लखीसराय: तीन सगी बहनों को हमसफर एक्सप्रेस ने रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

लखीसराय: तीन सगी बहनों को हमसफर एक्सप्रेस ने रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार को एक हृदयविदारक रेल हादसे में तीन सगी बहनों की मौत हो गई। यह हादसा गोपालपुर गांव के पास शहीद जीतेंद्र हाल्ट पर हुआ, जब तीनों बहनें पटना-जसीडीह मेमू पैसेंजर (13208) ट्रेन से उतरकर अप लाइन पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार हमसफर एक्सप्रेस (22465) आई और तीनों को रौंदते हुए निकल गई।

श्राद्ध कार्यक्रम में जा रही थीं बहनें

मृतकों की पहचान पिपरिया निवासी संसर देवी, पीरगौरा निवासी चंपा देवी और राधा देवी के रूप में हुई है। तीनों बहनें गोपालपुर गांव में अपने बहनोई साधु मंडल के पिता शंभू मंडल के श्राद्ध कार्यक्रम में ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रही थीं। हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों महिलाएं मेमू ट्रेन से उतरने के बाद जल्दबाजी में अप लाइन पार कर रही थीं। उन्हें दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार हमसफर एक्सप्रेस का अंदाजा नहीं हुआ और वे उसकी चपेट में आ गईं।

पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Views: 4
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND