पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के बाद अब घटक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को गठबंधन में 29 सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ को छह सीटें दी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को छह सीटें दी गई हैं।
चिराग पासवान की पार्टी जिन 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनमें बखरी, साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुहा, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलीरामपुर, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा शामिल हैं।
वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' ने अपने चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इमामगंज से दीपा मांझी, बराचट्टी से ज्योति देवी, टेकारी से अनिल कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया गया है।
इसी तरह राष्ट्रीय लोकमत पार्टी (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी छह सीटों की घोषणा की है। वे सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। एनडीए के घटक दलों द्वारा उम्मीदवारों की यह पहली सूची जारी होने के बाद अब अगले चरण में भाजपा और जदयू की सूची का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों बड़ी पार्टियां भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देंगी।
