बीपीएससी ने बढ़ाई आनलाइन आवेदन की तिथि

बीपीएससी ने बढ़ाई आनलाइन आवेदन की तिथि

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वीं मुख्‍य परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो एक बार फिर खोल दिया है। इस परीक्षा में 66वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा पास उम्‍मीदवार शामिल होंगे। तय समय सीमा में 66वीं परीक्षा की पीटी पास करने वाले जो अभ्‍यर्थी फार्म नहीं भर पाए थे उनके लिए बीपीएससी ने यह मौका दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 मई तक ही थी उसे विस्‍तारित कर 15 जून 2021 से 22 जून 2021 तक कर दिया गया है। वहीं स्‍पीड पोस्‍ट या निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कापी जमा करने पूर्व निर्धारित तिथि 17 मई तक थी। उसे अब 28 जून तक कर दिया गया है। 

आवेदन आवेदन की यह होगी प्रक्रिया 

मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर लॉगिन करें। इसके बाद आपके सामने वेबपेज खुल जाएगा। तब ये स्‍टेप अप्‍लाई करें। 

 

मालूम हो कि 66वीं मेंस परीक्षा में अलग-अलग 731 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें डीएसपी के 42, डिस्ट्रिक्‍ट कमांडर के तीन, स्‍टेट टैक्‍स असिस्‍टेंट कमिश्‍नर केे13, प्‍लानिंग ऑफिसर के छह, बिहार प्रोबेशन सर्विस के 25, एडीटीओ के 40, सिटी एक्‍जक्‍यूटिव ऑफिसर के 17 एवं सप्‍लाई इंस्‍पेक्‍टर के 210 पदों पर रिक्तियां दी गई हैं। इसके अलावा लेबर इंफोर्समेंट आफिसर के 65 पद पर बहाली होगी। सबसे ज्‍यादा रिक्तियां ब्‍लाक पंचात स्‍टेट आफिसर के लिए 216 दी गई हैं। गौरतलब है कि बीपीएससी ने 28 दिसंबर 2020 को नोटिफिकेशन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा 27 दिसंबर को हुई। इसका रिजल्‍ट 24 मार्च 2021 को जारी किया गया थ। इसके बाद से मेंस परीक्षा का इंतजार परीक्षार्थियों केा लंबे समय से था। 

 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts