मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आशा जताई कि यह वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा, "मैं कामना करता हूं कि 2025 समस्त बिहारवासियों और देशवासियों के लिए अनंत सफलताओं का वर्ष साबित हो।"
बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने का आह्वान
नीतीश कुमार ने बिहार की प्रगति और गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए जनता से प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बिहार न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
विकास के प्रति प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा को निरंतर गति देने और बिहार को आगे ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बिहारवासियों से मिल-जुलकर प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की अपील की। नीतीश कुमार के इस संदेश ने नए साल में प्रदेशवासियों को एकजुट होकर समृद्ध और गौरवशाली बिहार के निर्माण के लिए प्रेरित किया है।
About The Author
