दिव्यांगों ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर बैठक कर किया प्रदर्शन
बारूण( औरंगाबाद)। बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मंगलवार को बारूण ब्लॉक के विभिन्न गांव से एकत्रित होकर के दिव्यांगों ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर एक बैठक की आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता काजीचक पंचायत के सरपंच सुबोध कुमार ने की। बैठक के दौरान दर्जनों दिव्यांगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन ने किया। सरपंच सुबोध कुमार ने बताया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए दिव्यांगों के पेंशन राशि तीन हजार रूपैय प्रतिमाह दिया जाए। दिव्यांग संगठन के एक सदस्य को प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम बैठक में शामिल होने के लिए विभागीय पद निर्गत किया जाए। प्रत्येक दिव्यांग को 3 डिसमिल जमीन जिया जाए। दिव्यांग को B.Ed, डीएल ईडी के वगैर भी दिव्यांगों को शिक्षकों की नियुक्ति किया जाए। बैटरी से चलने वाला गाड़ी सभी दिव्यांग को दिया जाए। गरीबी रेखा से नीचे दिव्यांगों का प्रधानमंत्री आवास योजना उपलब्ध कराया जाए। इस प्रकार से दिव्यांगों ने अन्य 11 मांगे सरकार से की है। इस दौरान सुनील पासवान, कार्तिक पासवान, वीरेंद्र ठाकुर, पिंकू कुमार, लीला देवी, दुखी चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, सूरज चौधरी, सिकंदर चौधरी, रानी देवी के साथ कई दिव्यांग मौजूद रहे।
About The Author
