डीएम ने वारिसलीगंज में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का लिया जायजा
नवादा। जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा द्बारा वारिसलीगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, वारिसलीगंज पहुंच कर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। वहां पहुंचकर उन्होंने वैक्सीनेशन टीम के बारे में जानकारी ली एवं अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने की अपील करते हुए स्वास्थ्यकर्मी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एमओआईसी से टीकाकरण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कुल 11 वैक्सीनेशन साइट पर टीम रवाना हो चुकी है एवं 31० व्यक्तियों के लिए 31 भाइल वैक्सीन शेष बचे हैं। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्बारा एसएन सिहा कॉलेज पहुंचकर वैक्सीनेशन टीकाकरण कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। वहां ०5 वाइल वैक्सीन उपलब्ध था। जिला पदाधिकारी द्बारा रेफरल हॉस्पिटल पहुंचकर वैक्सीनेशन कार्य प्रगति एवं वहां के बिल्डिंग की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एमओआईसी, वारिसलीगंज को निर्देश देते हुए कहा कि रेफरल हॉस्पिटल को चालू करने हेतु संयुक्त रूप से रिपोर्ट उपलब्ध करायें। जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा द्बारा पकरीबरावां प्रखंड के कोनन्दपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर वैक्सीनेशन कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने महादलित टोला का भ्रमण करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को वैक्सीनेशन लेने हेतु प्रेरित किया। गांव में भ्रमण के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित ग्रामीणों से फिडबैक प्राप्त किये एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा द्बारा दपकरीबरावां प्रखंड के पकरीबरावां दक्षिण पंचायत के झिलवरिया टोला में भ्रमण किया गया। वहां नियमित रूप से टीकाकरण कार्य चल रहा था। वहां उपस्थित ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी एवं प्रोत्साहित किये। जिला पदाधिकारी द्बारा कौआकोल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पचम्बा वैक्सीनेशन कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। उस समय तक वहां के 21 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन दिया जा चुका था। वहां के जीविका दीदीयों के अनुरोध पर धमनी पंचायत में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्बारा कौआकोल प्रखंड के लालपुर पंचायत के ग्राम तेलिया गढ़ी, गुलरियातरी के पास स्थित ताराकोल जलाषय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ताराकोल डैम को जो प्राकृतिक रूप से रमणीक स्थल है तथा यह जलाशय तीनों ओर से टिकरा पहाड़ी से घिरा है, को पर्यटन का रूप देने हेतु पर्यटन विभाग, बिहार, पटना को प्रस्ताव भेजने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर उमेश भारती तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
About The Author
