बिहार: 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
बिहार। में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को अररिया में सुबह बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज राज्य के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।इसके अलावा, कई जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली और समस्तीपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे।इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
पटना। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार 22 मार्च को खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथसाथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि मानसून से पहले हो रही बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
About The Author
