कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उन्नाव सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उन्नाव सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं, और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए  खडगे ने कहा, "लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दर्दनाक दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।"

कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने कहा, "हम पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। इस दुखद घड़ी में हम उनके साथ हैं। हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वे पीड़ितों की सहायता में कोई कमी न रखें और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करें। उन्होंने विशेष रूप से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे आगे बढ़कर पीड़ितों की सहायता करें और हर संभव मदद पहुँचाएँ।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts