35 चौकीदारों की नियुक्ति का लिया गया निर्णय डीएम ने कलेक्ट्रेट में की बैठक

35 चौकीदारों की नियुक्ति का लिया गया निर्णय डीएम ने कलेक्ट्रेट में की बैठक

औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को दफादारों व चौकीदारों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति एवं उनके आश्रितों की नियुक्ति को लेकर बैठक हुई। डीएम के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को हुई बैठक में 21 दफादारों /चौकीदारों, जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें छोड़कर कुल 7० आवेदनों पर विचार किया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 22 दफादारों एवं चौकीदारों उदय राम, सत्येंद्र शर्मा, बसंत राम, नरेश यादव, रघुनंदन पासवान, रामेश्वर पासवान, नरेश राम, राजाराम यादव, राम सुरेश पासवान, कृष्णा पासवान, खलील खान, बबन यादव, नन्हू यादव, शहाबुद्दीन खान, रामशीला यादव, सिद्धनाथ राम, सियाराम, मुन्नी लाल यादव (5/2), मंगलेश्वर पांडेय, जनेश्वर पासवान, रामप्रसाद यादव एवं मोतीलाल सिह के आवेदन अंचल/पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सेवा सत्यापन हेतु लंबित हैं, जिस पर अगली बैठक में विचार करने का निर्णय लिया गया। डीएम ने शेष बचे 48 आवेदनों में 11 दफादारों व चौकीदारों जयराम सिह, शिवशंकर प्रसाद, जगदीश यादव, तेतर पासवान, कृष्णा यादव, सीताराम पासवान, मुन्नीलाल यादव, राजनंदन यादव, रामजन्म राम, दूधेश्वर पासवान एवं युगेश्वर पासवान के आवेदन में त्रुटियां पायी गईं, इसीलिए उन पर भी अगली बैठक में विचार करने का फैसला हुआ। इसके अतिरिक्त श्री रामाधार यादव चौकीदार के वेतन भुगतान का सत्यापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कराने का निर्णय लिया गया। गोविद पासवान के आवेदन देने की तिथि का सत्यापन संबंधित अंचल कार्यालय से कराने का भी निर्णय लिया गया। शेष 35 दफादारों /चौकीदारों सिद्धेश्वर यादव, बाबूलाल धोबी, रोहण यादव, नंदकिशोर सिह, राजदेव पासवान, सरयू सिह, शेषनाथ पासवान, सत्येंद्र राम, रामप्रवेश पासवान, बिदेश्वर पासवान, बटेश्वर पासवान, ललन पासवान, साधु शरण दुसाद, रामाशीष पासवान, श्यामदेव पासवान, रामस्वरूप यादव, वासदेव राम, गोपाल राम, राम नंदन पासवान, ब्रह्मदेव दुसाद, रघुवीर प्रसाद, शिव लाल यादव, कृष्णा दुसाद, सुरेश राम, कुंवर सिह, खलील अख्तर, गणेश पासवान, रामपति यादव, सरयू पासवान, तेतर यादव, राम बहादुर सिह, दशरथ यादव, दशरथ राम, पुरनवासी यादव एवं श्रवण कुमार सिह के आवेदनों पर बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली, 2००6 तथा गृह विभाग, बिहार सरकार से समय-समय पर प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में इनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति एवं इनके आश्रितों की चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया। 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts