डीएम ने किया ईस्टर्न लिंक कैनाल का निरीक्षण

डीएम ने किया ईस्टर्न  लिंक कैनाल का निरीक्षण

औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार को सोन नहर क्षेत्र के ईस्टनã लिक कैनाल एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। डीएम ने ईस्टर्न  लिक कैनाल के आरडी 9.0 से नहर का बांध होते हुए आरडी 33.32 तक का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ईस्टन लिक कैनाल के आरडी 33.32 से निसृत (बारुण फॉल) से नीचे पटना मुख्य नहर में 2700 क्यूसेक जलस्त्राव प्रवाहित होते पाया गया। जबकि इसका रूपांकित क्षमता 3000 क्यूसेक है। इस कैनाल से लगभग 75347 हेक्टेयर खेत पर सिचाई का लाभ लिया जाता है। वहीं, ईस्टर्न  लिक कैनाल के आरडी 23.32(दायां) से निसृत सोन उच्चस्तरीय नहर औरंगाबाद में 1300 क्यूसेक जल स्त्राव प्रवाहित होते पाया गया। जबकि इसकी रूपांकित जलस्त्राव क्षमता 1403 क्यूसेक है। इस कैनाल से लगभग 27526 हेक्टेयर खेत पर सिचाई का लाभ लिया जाता है। जिला पदाधिकारी द्बारा सोन नहर के ईस्टनã लिक कैनाल (बायां) के सेवा पथ को विकसित करने के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई करने हेतु सड़क निर्माण की संभावनाओं को तलाशने का निर्देश दिया गया ताकि भविष्य में इस रास्ते के निर्माण से नबीनगर से बारुण आने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर कार्यपालक अभियंता सोन उच्चस्तरीय नहर प्रमंडल औरंगाबाद उमेश मुखिया, सहायक अभियंता सोन उच्चस्तरीय नहर अवर प्रमंडल बारुण सदानंद उपाध्याय, सहायक अभियंता सोन क्षेत्र नहर अवर प्रमंडल भरथौली अमरेंद्र कुमार, कनीय अभियंता सोन उच्चस्तरीय नहर अवर प्रमंडल इरशाद अहमद, कनीय अभियंता अरविद कुमार सिह, कनीय अभियंता अरशद जमीर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts