कार में छुपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद,तस्कर फरार

कार में छुपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद,तस्कर फरार

औरंगाबाद। कार से झारखंड निर्मित 1363 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कुटुंबा पुलिस ने मधुपुर गांव के पास ये कार्रवाई की है। कार में छुपाकर शराब झारखंड से लाई जा रही थी। थाना अध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर झारखंड से शराब लेकर हरिहरगंज टंडवा वैकल्पिक पथ से होकर गुजरने वाला है। जिसके बाद उक्त पथ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मधुपुर गांव के पास झारखंड की ओर से आ रही कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से कई कार्टून शराब मिला। इस बीच मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। उन्होंने आगे बताया कि कार चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी अभियान जारी है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। । जल्द ही फरार तस्कर तथा इस धंधे में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Views: 5
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts