बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी को कैंसर, कहा- 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं

सुशील कुमार मोदी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।

बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी को कैंसर, कहा- 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी कैंसर की बीमारी से लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बुधवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

सुशील कुमार मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा,

सुशील मोदी ने खुद X पर जानकारी दी कि वे 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं।
 

 सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित हैं। 3 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला। अभी वे दिल्ली एम्स में चेकअप करा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आज शाम तक सुशील मोदी पटना पहुंच सकते हैं। सुशील मोदी पर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जानकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रविशंकर प्रसाद ने कहा की चुनाव प्रचार में उनकी कमी खलेगी।

हर ‘सदन’ में सुशील मोदी बैठे  

सुशील मोदी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। हालांकि इस साल उन्हें BJP ने राज्यसभा नहीं भेजा। उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर से जीत हासिल की थी। लेकिन बिहार में नीतीश के साथ सरकार बनाने के बाद उन्होंने सांसद का पद छोड़ दिया था। इसके बाद वो 2005 से 2013 तक बिहार सरकार में लगातार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री बने रहे। जून 2013 में जब नीतीश कुमार आरजेडी के साथ चले गए तो सुशील मोदी विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बने। इसके बाद 2017 में जब नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी की तो उन्हें एक बार फिर राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया. साल 2020 में बिहार चुनाव के बाद सुशील मोदी को राज्यसभा भेज दिया गया।

स्टार प्रचारकों और घोषणापत्र समिति में हैं शामिल 

सुशील मोदी इसी साल जनवरी में राज्यसभा से रिटायर हुए हैं. पार्टी ने दोबारा से उनको उच्च सदन नहीं भेजा और ना ही लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था. हालांकि, उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था. इसके अलावा पार्टी ने उनको अपनी 27 सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र समिति में शामिल किया है. इस समिति की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं. समिति की संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं और सह-संयोजक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हैं. हालांकि, अब सुशील मोदी ने बीमारी के कारण पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार कर पाने में असमर्थता जाहिर की है.

Views: 2
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts