रामगढ़ में सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या

रामगढ़ में सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या

रामगढ़। बाइक सवार अपराधियों ने सीसीएल कर्मी संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बरका सयाल क्षेत्र के उरीमारी कोलियरी के पास हुई। अपराधियों ने उनके सीने और सिर पर गोली मारी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हत्या के पीछे रंगदारी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष सिंह ड्यूटी से सुबह बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और कुछ देर बातचीत के बाद अचानक उनके सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल संतोष को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। रांची पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के पीछे कोयला विवाद की आशंका

सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे कोयला वर्चस्व और लोकल सेल में लेवी से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। संतोष सिंह लोकल सेल से जुड़े थे, और यह घटना इसी पृष्ठभूमि में हुई हो सकती है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी और वर्चस्व से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छानबीन की जा रही है।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts