झारखंड: 9 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल कुमार सिन्हा बने खान निदेशक

 झारखंड: 9 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल कुमार सिन्हा बने खान निदेशक

रांची। झारखंड सरकार ने नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाओं की घोषणा की है। इन प्रशासनिक फेरबदल में राज्य के विभिन्न विभागों में अहम बदलाव किए गए हैं। पूर्व रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा को खान निदेशक नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके साथ ही दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा को उनके अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव (राजस्व) के पद से हटा दिया गया है। अन्य आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें शिक्षा, समाज कल्याण, पशुपालन और योजना एवं विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

प्रशासनिक फेरबदल की सूची:
  1. सुमन कैथरीन किस्पोट्टा - विशेष सचिव, कार्मिक विभाग
  2. राहुल कुमार सिन्हा - निदेशक, खान और अतिरिक्त प्रभार, एमडी, जेएसएमडीसी
  3. शशि प्रकाश झा - विशेष सचिव, राजस्व और निबंधन
  4. मृत्युंजय कुमार बरणवाल - सीईओ, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी और मनरेगा आयुक्त
  5. शशि रंजन - राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान
  6. किरण कुमारी पासी - निदेशक, समाज कल्याण विभाग
  7. आदित्य रंजन - निदेशक, पशुपालन विभाग
  8. गरिमा सिंह - संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग
  9. प्रेरणा दीक्षित - प्रबंध निदेशक, जियाडा (झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण)

सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी और सुधार लाना है।

Views: 115
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND