झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में: 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को नतीजे
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि चुनाव दो चरणों में होंगे।
-
पहला चरण: 13 नवंबर को होगा, जिसमें 43 सीटों पर मतदान होगा।
-
दूसरा चरण: 20 नवंबर को होगा, जिसमें 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
-
मतगणना: 23 नवंबर को होगी, जिसके बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
पहला चरण – 13 नवंबर 2024
पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में शामिल हैं:
कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर।
दूसरा चरण – 20 नवंबर 2024
दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। इनमें शामिल सीटें हैं:
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी।
झारखंड में 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स, चुनाव की तैयारियां जोरों पर
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि झारखंड में कुल 24 जिले और 81 विधानसभा सीटें हैं, जहां 2.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 11.84 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड की विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद चुनाव आयोजित किए जाएंगे। राज्य में कुल 66.84 लाख मतदाता हैं, जो आगामी चुनावों में अपनी भूमिका निभाएंगे।
About The Author
